Dhanbad News: नगर निकाय चुनाव में होर्डिंग वार, तीन करोड़ का कारोबार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: नगर निकाय चुनाव में होर्डिंग वार, तीन करोड़ का कारोबार

Dhanbad News: बढ़ी मल्टी कलर होर्डिंग्स की डिमांड, पोस्टर व बैनर से पटा धनबाद

विज्ञापन

Dhanbad News: मुख्य संवाददाता, धनबाद. नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर होर्डिंग वार छिड़ गया है. मेयर से लेकर पार्षद प्रत्याशियों तक ने प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर लगाये हैं. चुनावी मौसम में यह पूरा बाजार करीब तीन करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंच गया है.

नगर निगम क्षेत्र में निजी व सरकारी जमीन पर कुल 594 छोटे-बड़े होर्डिंग्स लगे हुए हैं. इनमें अधिकांश पर मेयर प्रत्याशियों के बड़े आकार के फ्लेक्स और कटआउट दिखायी दे रहे हैं, जबकि पार्षद प्रत्याशी भी अपने-अपने वार्ड में चार से पांच होर्डिंग्स के जरिये अपनी ताकत दिखा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक-एक मेयर प्रत्याशी ने औसतन 40 से 50 होर्डिंग्स लगवाये हैं. वहीं पार्षद प्रत्याशी वार्ड के प्रमुख चौक-चौराहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. लोकेशन के अनुसार किराया तय हो रहा है. मुख्य बाजार, बैंक मोड़, स्टेशन रोड या हीरापुर जैसे व्यस्त इलाकों में एक होर्डिंग का किराया 10 हजार से 20 हजार रुपये तक लग रहा है.

फ्लेक्स प्रिंटिंग का रेट भी चुनावी सीजन में बढ़ा हुआ है. बाजार में फ्लेक्स की दर करीब 10 रुपये प्रति वर्ग सेंटीमीटर है.

स्थानीय कंपनियों के अलावा पटना, कोलकाता व रांची की कंपनियाें की चांदी :

पोस्टर, बैनर और हैंड विल छपाई के लिए बाहर की कंपनियां रांची, जमशेदपुर, पटना, कोलकाता भी धनबाद में ऑर्डर ले रही हैं. नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रिंटिंग प्रेस और होर्डिंग्स कंपनियों की चांदी हो गयी है. धनबाद नगर निगम चुनाव में होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, हैंड विल पर लगभग तीन करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है.

मुख्य बिंदु

नगर निगम क्षेत्र में 594 निजी व सरकारी होर्डिंग्स सक्रियचुनावी प्रचार से लगभग 1.37 करोड़ रुपये का कारोबार

मेयर प्रत्याशियों के 40–50 होर्डिंग्स, पार्षद प्रत्याशियों के 4–5

लोकेशन के अनुसार 10 हजार से 20 हजार रुपये मासिक किराया

फ्लेक्स प्रिंटिंग दर लगभग 10 रुपये प्रति वर्ग सेंटीमीटरपोस्टर, बैनर व हैंडविल के लिए बाहर की कंपनियां भी सक्रिय

चुनावी सीजन में होर्डिंग कंपनियों और प्रिंटिंग प्रेस की बढ़ी आमदनी

कटआउट, चुनाव चिह्न और मेनिफेस्टो से सजे होर्डिंग्स

नगर निकाय चुनाव में इस बार होर्डिंग्स का स्वरूप बदला-बदला सा नजर आ रहा है. सिर्फ चेहरे वाले फ्लेक्स की जगह अब बड़े कटआउट, स्पष्ट चुनाव चिह्न और मेनिफेस्टो के प्रमुख वादों को प्रमुखता दी जा रही है. कई होर्डिंग्स में संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु जैसे सड़क-नाली निर्माण, जलापूर्ति सुधार, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को बुलेट प्वाइंट्स में दर्शाया गया है. प्रचार सामग्री में विजुअल इंपैक्ट बढ़ाने के लिए 3 डी इफेक्ट और हाई-रिजॉल्यूशन फ्लेक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola