स्वास्थ्य विभाग में 99 पदों पर संविदा नियुक्ति को लेकर कौशल परीक्षा कल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद स्वास्थ्य विभाग में 99 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 25 सितंबर को कौशल परीक्षा होगी. 329 अभ्यर्थी 12 विभिन्न पदों के लिए होंगे शामिल. देखें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

धनबाद. जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर आधारित नियुक्ति के लिए 25 सितंबर को कौशल परीक्षा आयोजित की जायेगी. पॉलिटेक्निक कॉलेज, धनबाद में होने वाली इस परीक्षा में 12 पदों की 99 रिक्तियों के लिए कुल 329 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

विज्ञापन

लिखित परीक्षा का रिजल्ट हो चुका है जारी

लिखित परीक्षा 20 सितंबर को दो पालियों में हुई थी, जिसका परिणाम जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है. एएनएम (आरसीएच) के 23 पदों के लिए 98, स्टाफ नर्स के 28 पदों के लिए 45, ब्लॉक डाटा मैनेजर के चार पदों के लिए 17 और रेडियोग्राफर के दो पदों के लिए चार अभ्यर्थी कौशल परीक्षा के लिए योग्य करार दिये गये हैं. फार्मासिस्ट (आरबीएसके) के 20 पदों के लिए 90 और फार्मासिस्ट (आयुष) के एक पद के लिए तीन अभ्यर्थी शामिल होंगे.

इसी तरह वीबीडी तकनीकी पर्यवेक्षक के दो पदों के लिए चार, प्रयोगशाला तकनीशियन (एनवीबीडीसीपी) के एक पद के लिए छह, प्रयोगशाला तकनीशियन (आरएनटीसीपी) के 11 पदों के लिए पांच, क्षय रोग स्वास्थ्य आगंतुक के तीन पदों के लिए चार, वरिष्ठ उपचार प्रयोगशाला पर्यवेक्षक के तीन पदों के लिए आठ और वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक के सात पदों के लिए 39 अभ्यर्थी कौशल परीक्षा देंगे. योग्य अभ्यर्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola