बलियापुर के आमटाल पंचायत के लोगों का इंतजार खत्म, 99.76 लाख की सड़क योजना से सुधरेगा आवागमन
बलियापुर के आमटाल में 99.76 लाख की सड़क योजना से सुधरेगा आवागमन
आमटाल पंचायत में 99.76 लाख की सड़क निर्माण की निविदा जारी। नौ माह में पूरा होगा काम, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा।
धनबाद. बलियापुर प्रखंड की आमटाल पंचायत में ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल शुरू हो गयी है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ने सामुदायिक भवन से बेड़ा तक सड़क निर्माण के लिए 99.76 लाख रुपये की निविदा जारी की है. सड़क बनने से पंचायत के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी.
विभागीय जानकारी के अनुसार चयनित संवेदक को कार्यादेश जारी होने के बाद नौ माह के भीतर सड़क निर्माण कार्य पूरा करना होगा. इसके लिए इच्छुक ठेकेदारों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. निविदा प्रक्रिया के तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर की शाम पांच बजे निर्धारित की गयी है, जबकि निविदा 26 सितंबर को दोपहर दो बजे खोली जायेगी.
ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निविदा शुल्क और जमानत राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी. जमा की गयी राशि उसी बैंक खाते में वापस की जायेगी, जिससे भुगतान किया गया होगा. इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है.
अधूरे कार्य वाले संवेदकों को नहीं मिलेगा मौका
निविदा की शर्तों में विभाग ने साफ किया है कि जिन ठेकेदारों का पूर्व का कार्य अधूरा पड़ा है अथवा जिनकी कार्य गुणवत्ता संतोषजनक नहीं रही है, उन्हें इस योजना में मौका नहीं दिया जायेगा. विभाग का उद्देश्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करना है.
ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
सड़क निर्माण योजना पूरी होने के बाद आमटाल पंचायत के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी. बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी कम होगी तथा गांवों के बीच संपर्क और बेहतर होगा. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क बनने से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.
ये भी पढ़ें: बेलगड़िया में खुलेगा जन औषधि केंद्र, जानें किसे मिलेगी प्राथमिकता और कौन कर सकता है आवेदन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए