Dhanbad News: आये थे बकरा चुराने, बाइक छोड़कर भागे

Updated at : 03 Mar 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: आये थे बकरा चुराने, बाइक छोड़कर भागे

धनसार थाना क्षेत्र के कैंटीन साइड में शनिवार की रात बकरा चोरी कर भाग रहे युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, इस पर आरोपी अपनी बाइक और बकरा छोड़ कर भाग गये.

विज्ञापन

धनबाद.

धनसार थाना क्षेत्र के कैंटीन साइड में शनिवार की रात बकरा चोरी कर भाग रहे युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, इस पर आरोपी अपनी बाइक और बकरा छोड़ कर भाग गये. भागने के क्रम में आरोपियों ने युवकों पर पथराव कर दिया, जिससे दो युवक घायल हो गये.

मटकुरिया के बाबर का था बकरा

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने मटकुरिया में रहने वाले मो. बाबर के बकरे को बाइक में उठा लिया था और उसे शनिवार की रात कैंटिन साइड ले जा रहे थे. वहां मौजूद युवकों ने जब रोक कर उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि मृत बछड़ा है, उसे फेंकने जा रहे हैं. युवक जब पास जाकर देखने लगे तो आरोपी अपनी बाइक व बकरा दोनों छोड़कर भाग गये हैं. वहीं मो. बाबर ने शनिवार को बैंक मोड़ थाना में बकरा चोरी होने का शिकायत दर्ज करायी थी. बताया था कि उसका बकरा लगभग 60 हजार रुपया का था. जानकारी मिलने पर वह रविवार को धनसार थाना पहुंचे और अपना बकरा ले गये. पुलिस जब्त बाइक की जानकारी निकाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola