Dhanbad News: गुरु पूर्णिमा आज, कल से शुरू हो रहा श्रावण मास

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न धार्मिक संगठन करेंगे कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News: आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. गुरुवार को जिले भर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा. वहीं इसके अगले दिन शुक्रवार से श्रावण का पवित्र माह शुरू हो रहा है. एक माह तक शिव भक्त भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे.

गुरु पूर्णिमा पर कोयलांचल के कई धार्मिक संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर गुरु की चरण वंदना की जायेगी. सर्वेश्वरी आश्रम जयप्रकाश नगर में सरकार बाबा व गुरुपद बाबा की चरण पादुका की पूजा व सर्वेश्वरी ध्वजारोहण किया जायेगा. शाम में भजन कीर्तन किया जायेगा. आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में शाम छह बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक की पूजा-अर्चना व रण पादुका की पूजा की जायेगी.

कल से शुरू हो रहा श्रावण, मंदिरों में विशेष तैयारी :

शुक्रवार से भगवान महादेव को अतिप्रिय श्रावण मास शुरू हो रहा है. इस बार सावन में चार सोमवारी पड़ रही है. श्रावण मास के दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. इसे लेकर जिले भर के शिव मंदिरों में विशेष तैयारी की गयी है. भूईंफोड़ मंदिर, शिवशक्ति मंदिर, शक्ति मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, भूतनाथ मंदिर मटकुरिया के अलावा अन्य मंदिरों में कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं भस्म शृंगार किया जायेगा. पुजारियों के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा नौ जुलाई को रात्रि एक बजकर 13 मिनट पर प्रवेश कर रहा है, जो 10 जुलाई को रात्रि एक बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. 11 जुलाई को उदया तिथि के साथ सावन शुरू हो जायेगा.

श्रावण में सुबह पांच बजे खुलेगा शक्ति मंदिर का पट :

श्रावण माह में शक्ति मंदिर का पट सुबह पांच बजे खुल जायेगा, जो 11.30 बजे बंद होगा. सोमवार को पट 12 बजे बंद किया जायेगा. संध्या में चार बजे पट खुलेगा. रात्रि पौने नौ बजे पट बंद किया जायेगा. प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक व बाबा का शृंगार किया जायेगा. भूईफोड़ मंदिर में सुबह पांच बजे पट खुलेगा. सोमवार को पूरे दिन पट खुला रहेगा. खड़ेश्वरी मंदिर में सोमवार को बाबा का रुद्राभिषेक किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola