जेजे नामधारी ट्रस्ट को हरा गुलमोहर एकादश बना चैंपियन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डीसीसीसी प्रीमियर लीग
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
इस्पात नगर मैदान में चल रहे डीसीसीसी प्रीमियर लीग के फाइनल में जेजे नामधारी ट्रस्ट को चार विकेट से हराकर गुलमोहर एकादश की टीम चैंपियन बनी. रविवार को खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेजे नामधारी ट्रस्ट ने 20 ओवर में 99 रन बनाये. टीम के अद्वीक ने 28 एवं आदित्य पांडे ने 15 रन बनाए. गुलमोहर की ओर से आयुष ने दो तथा वीर प्रताप सिंह एवं आदित्य गुप्ता ने एक- एक विकेट लिए. इसके जवाब में गुलमोहर की टीम ने छह विकेट पर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया. शौर्य ने 20 एवं वीर प्रताप सिंह ने 34 व आयुष गुप्ता ने 19 रनों का योगदान किया. जबकि जेजे नामधारी ट्रस्ट की ओर से आयुष राज ने एक विकेट लिया. अंश कुमार को मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया. बेस्ट बल्लेबाज का खिताब शौर्य एवं बेस्ट बॉलर का खिताब नीलकंठ को दिया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि एचएमएस के उपाध्यक्ष एवं जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की. पुरस्कार वितरण के बाद उन्होंने कैंप के लिए बने जिम का भी उद्घाटन किया. वहीं सरिता अग्रवाल एवं मोनी डांग ने दोनों टीमों को खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए. अनुपम माहता ने मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट बैट्समैन को पुरस्कृत किया. मौके पर लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, पंकज पांडेय, मुख्य कोच महादेव सिंह, असित सहाय, गणेश ठाकुर, अरुण वर्मा, प्रेम पांडे आदि थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन