धनबाद के बेकारबांध में मिला अंडा विक्रेता का शव, जांच में जुटी पुलिस
बेकारबांध स्थित दुर्गा मंदिर के पास मिला शव
बेकारबांध में अंडा विक्रेता का शव मिलने से सनसनी. परिजनों और स्थानीय लोगों से पुलिस जुटा रही जानकारी. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा स्पष्ट.
धनबाद. बेकारबांध स्थित दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राकेश चौहान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राकेश अंडा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था.
आपके शहर में
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय पार्षद अशोक पाल की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल राकेश चौहान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पुलिस घटना को लेकर जानकारी जुटा रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए