IIT ISM धनबाद में विजिलेंस और सेवा नियमों की दी गयी जानकारी, ईमानदारी पर जोर
IIT ISM में कर्मचारियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और प्रतिभागी
IIT ISM धनबाद में कर्मचारियों के लिए कंडक्ट रूल्स और विजिलेंस पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, पारदर्शिता और जवाबदेही पर दिया गया विशेष जोर.
आइआइटी आइएसएम धनबाद में प्रशासनिक पारदर्शिता और नियमों के अनुपालन को मजबूत करने की दिशा में टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए सेंट्रल सिविल सर्विसेज (कंडक्ट) रूल्स एंड विजिलेंस मैटर्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को सेवा नियमों, कार्यस्थल अनुपालन और विजिलेंस से जुड़े प्रावधानों की व्यावहारिक जानकारी देना था.
आपके शहर में
भारत सरकार के वरीय अधिकारी ने दिया प्रशिक्षण
प्रशिक्षण भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीएंडटी) के इंस्टीट्यूट ऑफ सेक्रेटेरिएट ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट (आइएसटीएम) के पूर्व फैकल्टी एवं सेवानिवृत्त निदेशक संदीप मुखर्जी ने दिया. दो सत्रों में उन्होंने विजिलेंस प्रशासन, एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण नियम, पीओएसएच अधिनियम 2013, एस्टैब्लिशमेंट एंड सर्विस रूल्स तथा कंडक्ट रूल्स से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों को समझाया.
ईमानदारी और जवाबदेही को बताया मूल आधार
सेंट्रल सिविल सर्विसेज कंडक्ट रूल्स के नियम 3 की चर्चा करते हुए संदीप मुखर्जी ने कहा कि कर्मचारियों को हर समय पूर्ण ईमानदारी, कर्तव्य के प्रति समर्पण और निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने पारदर्शिता, राजनीतिक निष्पक्षता, जवाबदेही और जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया.
निर्देशों से जुड़े प्रावधान भी बताये गये
उन्होंने अधिकारियों के निर्देशों से जुड़े प्रावधानों को भी स्पष्ट किया. कहा कि आधिकारिक निर्देश सामान्य तौर पर लिखित रूप में दिए जाने चाहिए. यदि किसी परिस्थिति में मौखिक निर्देश देना जरूरी हो, तो उसे बाद में लिखित रूप में प्रमाणित किया जाना चाहिए. इससे निर्णय प्रक्रिया में स्पष्टता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है.
सेवा नियमों की जानकारी जरूरी
उद्घाटन सत्र में आइआइटी आइएसएम के रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों के लिए सेवा नियमों और विजिलेंस प्रावधानों की जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है. डिप्टी डायरेक्टर प्रो. सरत कुमार दास ने भी कर्मचारियों को नियमों की समझ विकसित करने पर जोर दिया.
ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह कार्य
संस्कृति पर बलकार्यक्रम का समन्वय डिप्टी रजिस्ट्रार (एस्टैब्लिशमेंट) राजन चौधरी ने किया. प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ संस्थान में ईमानदार, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यसंस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए