गया पुल नये अंडरपास का टेंडर खुला, तीनों कंपनियों का तकनीकी सीएस बनाकर भेजा गया मुख्यालय

Updated at : 14 Jul 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
गया पुल नये अंडरपास का टेंडर खुला, तीनों कंपनियों का तकनीकी सीएस बनाकर भेजा गया मुख्यालय

फाइनांशियल बिड के बाद अवार्ड होगा काम, मुख्यालय में आरसीडी के मुख्य अभियंता की पोस्टिंग नहीं, फिर फंस सकता है मामला

विज्ञापन

गया पुल नये अंडरपास का शनिवार को टेंडर खुला. शीला कंस्ट्रक्शन कंपनी, राजस्थान, पटना की कंपनी ने टेंडर डाला है. शनिवार को तीनों कंपनियों का तकनीकी सीएस बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है. मुख्यालय में तीनों कंपनियों का तकनीकी आकलन के बाद फाइनांशियल बिड खुलेगा. जो संवेदक एल-1 होंगे, उन्हें काम अवार्ड किया जायेगा. नये अंडरपास के लिए यह तीसरा टेंडर है. पहला टेंडर कुछ तकनीकी कारणों रद्द कर दिया गया था. दूसरे टेंडर में किसी कंपनी ने भाग नहीं लिया. आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि मुख्यालय में मुख्य अभियंता का पोस्ट खाली है. तीनों कंपनियों का टीएस बनाकर भेज दिया गया है. अब मुख्यालय स्तर पर टेंडर फाइनल होगा. तीन कंपनियों ने टेंडर डाला है, जो अच्छा संकेत है.

30.50 करोड़ का है अंडरपास का टेंडर :

गया पुल नये अंडरपास का 30.50 करोड़ का टेंडर है. शुरूआत में 23.84 करोड़ का डीपीआर बना था. कुछ सप्लीमेंट बजट को डीपीआर में जोड़ कर टीएस किया गया. इसमें 5.57 करोड़ रुपये मुआवजा व कुछ यूटिलिटी को जोड़ा गया. कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिलने के बाद टेंडर निकाला गया.

समाप्त हो जायेगी ट्रैफिक जाम की समस्या :

नया अंडरपास वर्तमान अंडरपास से 14.9 मीटर दूर बनेगा. नया अंडरपास 66 मीटर लंबा व नौ मीटर चौड़ा होगा. इसमें वन वे इंट्री होगी. एक अंडरपास से गाड़ी जायेगी, तो दूसरे से गाड़ी आयेगी. नया अंडरपास बनने के बाद गया पुल के पास की ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola