ePaper

Dhanbad News : चिरकुंडा नप क्षेत्र में कचरा उठाव ठप, बढ़ी परेशानीफोटो है, 29 निरसा 2 में नप का ट्रैक्टर कचड़ा उठाव करते हुए.चिरकुंडा. चिरकुंडा नप प्रशासन कचड़ा उठाव में लगी एजेंसी पायोनियर के क्रियाकलाप से परेशान है और इसका खामियाजा नप क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है. पायोनियर के कर्मी 20 मई को हड़ताल समाप्त कर 21 मई को काम पर लौटे. लेकिन, पुनः पिछले दो दिनों से एजेंसी का एक भी वाहन सफाई कार्य में नहीं लगा है. नप के अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर तक परेशान हैं. लेकिन, कोई भी एजेंसी के खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं. आमलोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए नप द्वारा दो ट्रैक्टर लगाकर कचड़ा का उठाव किया जा रहा है ताकि लोगों को थोड़ा बहुत राहत मिल सके.नप के इओ विजय कुमार हांसदा ने कहा कि सूचना मिली है कि एजेंसी दो दिन से कचड़ा उठाव नहीं कर रही है. कहा कि एजेंसी से जो स्पष्टीकरण मांगा गया था उसका जबाव आया है. नगर विकास व आवास विभाग से पायोनियर एजेंसी के क्रियाकलापों को लेकर मार्गदर्शन मांगा गया है. जबकि एजेंसी के प्रतिनिधि शैलेंद्र कुंवर का कहना है वे अन्य कार्य से बाहर हैं. कचड़ा उठाव हो रहा है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है.

Updated at : 30 May 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News : चिरकुंडा नप क्षेत्र में कचरा उठाव ठप, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

Dhanbad News : चिरकुंडा नप प्रशासन कचड़ा उठाव में लगी एजेंसी पायोनियर के क्रियाकलाप से परेशान है और इसका खामियाजा नप क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है. पायोनियर के कर्मी 20 मई को हड़ताल समाप्त कर 21 मई को काम पर लौटे. लेकिन, पुनः पिछले दो दिनों से एजेंसी का एक भी वाहन सफाई कार्य में नहीं लगा है. नप के अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर तक परेशान हैं. लेकिन, कोई भी एजेंसी के खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं. आमलोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए नप द्वारा दो ट्रैक्टर लगाकर कचड़ा का उठाव किया जा रहा है ताकि लोगों को थोड़ा बहुत राहत मिल सके. नप के इओ विजय कुमार हांसदा ने कहा कि सूचना मिली है कि एजेंसी दो दिन से कचड़ा उठाव नहीं कर रही है. कहा कि एजेंसी से जो स्पष्टीकरण मांगा गया था उसका जबाव आया है. नगर विकास व आवास विभाग से पायोनियर एजेंसी के क्रियाकलापों को लेकर मार्गदर्शन मांगा गया है. जबकि एजेंसी के प्रतिनिधि शैलेंद्र कुंवर का कहना है वे अन्य कार्य से बाहर हैं. कचड़ा उठाव हो रहा है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola