ऑल इंडिया कोटे से पांच छात्रों ने लिया दाखिला, स्टेट कोटे की काउंसेलिंग कल से
Updated at : 29 Aug 2024 2:00 AM (IST)
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में एमबीबीएस सत्र 2024-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है. ऑल इंडिया कोटे से पहले राउंड की काउंसेलिंग का गुरुवार को अंतिम दिन है. इसके बाद स्टेट कोटे की काउंसेलिंग होगी.
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में सत्र 2024-29 एमबीबीएस के ऑल इंडिया कोटे के लिए बुधवार को पांच छात्र काउंसेलिंग के लिए पहुंचे. कागजात की जांच के बाद सभी का नामांकन लिया गया. ऑल इंडिया कोटे से पहले राउंड की काउंसेलिंग का अंतिम दिन गुरुवार को है. इसके बाद 13 सितंबर से दूसरे राउंड की काउंसेलिंग होगी. ज्ञात हो कि एसएनएमएमसीएच में सत्र 2024-29 में कुल 100 सीटों पर स्टूडेंट्स का नामांकन लिया जायेगा. ऑल इंडिया कोटे से 15, स्टेट कोटे से 83 व दो सीट सेंट्रल नोमिनी के लिए आरक्षित हैं.कल से शुरू होगी स्टेट कोटे की काउंसेलिंग :
शुक्रवार, 30 अगस्त से स्टेट कोटे से नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं की काउंसेलिंग शुरू होगी. स्टेट कोटे से कुल 83 स्टूडेंट्स का नामांकन लिया जायेगा. पांच सितंबर तक पहले राउंड का काउंसेलिंग में छात्र-छात्राएं नामांकन लेंगे. इसके बाद सितंबर में ही स्टेट कोटे से दूसरे राउंड की काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




