देर रात 12 बजे धनबाद के फ्लैट में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :26 Apr 2024 2:23 AM (IST)
विज्ञापन

बिल्डिंग में आग देख मकान के शीशे पर पत्थर मार कर दूसरे फ्लैट में रहनेवालों को जगाया
विज्ञापन
धनबाद.
भूईंफोड़ स्थित साबलपुर बैंक कॉलोनी रोड में गुरुवार की देर रात 12 बजे एक फ्लैट में आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. तीन मंजिली बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी. घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. बताया जाता है कि वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बिल्डिंग में आग देख मकान के शीशे पर पत्थर मार कर दूसरे फ्लैट में रहनेवालों को जगाया. तब जाकर आग लगने की जानकारी हुई. फ्लैट में रहनेवाले मनोज विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने झरिया गये थे. रात 12.10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि घर में आग लग गयी है. वे लोग भागकर धनबाद लौटे. वहीं, आग लगने की जानकारी पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना की सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. देर रात तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था. हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आशंका जतायी है कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगी होगी. वैसे जांच पूरी होने पर मामले का खुलासा होगा. मुहल्ले वालों के अनुसार, अगर राहगीरों ने पत्थर चलाकर घर में रहनेवालों को नहीं जगाया होता, तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था. जिस वक्त आग लगी, कुछ परिवार सो रहे थे, तो कुछ सोने की तैयारी में थे.लोगों के चेहरे पर था खौफ :
आग लगने की जानकारी होते ही पांच अन्य फ्लैटों में रहनेवाले लोग परिवार समेत बाहर रोड पर निकल आये. इनमें बच्चे, महिलाएं, युवतियां और बुजुर्ग शामिल थे. सभी आग बुझाये जाने के बाद भी देर रात दो बजे तक अपने फ्लैट में जाने से डर रहे थे. धनबाद में पूर्व में घटित अगलगी की दो बड़ी घटनाओं, जिनमें 22 लोगों की मौत हो गयी थी, का खौफ इनके चेहरे पर देखा जा सकता था.पंकज वर्मा का है फ्लैट, किराए पर रहता है मनोज :
साबलपुर बैंक कॉलोनी स्थित आवास पंकज वर्मा का है. उनकी एसएस इंटरप्राइजेज नामक कंपनी है. वो मेडिकल कॉलेज में मेटेरियल सप्लाई का काम करते है. मनोज उनका ही कर्मी है. वो किराए पर पंकज वर्मा के आवास के एक फ्लैट में रहता है. मनोज अपनी पत्नी व एक बच्चे के साथ उक्त फ्लैट में रहता है.आग लगने की सूचना के बाद बाहर निकले छह फ्लैट में रहने वाले लोग :
साबलपुर के बैंक कॉलोनी स्थित पंकज वर्मा के मकान में छह फ्लैट हैं. उन्होंने आवास का पांच फ्लैट किराए पर दे रखा है. एक फ्लैट में खुद रहते है. आग लगने के बाद पूरे आवास में धूंआ भर गया. आग लगने की जानकारी मिलने के बाद छह फ्लैट के लोगों के बीच भगदड़ मच गई. महिलाएं, पुरुष अपने बच्चो को लेकर बाहर की ओर भाग अपनी जान बचाई.दूसरे फ्लैट में रहने वाले लोगों ने तोड़ा मनोज के घर का दरवाजा :
आग लगने की जानकारी होने के बाद लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर भागने लगे. इसी बीच आवास के अन्य फ्लैट में रहने वाले कुछ लोगों ने हिम्मत कर आगे बढ़े और मनोज के बंद फ्लैट का मुख्य दरवाजा तोड़ा. लोगों ने बताया कि आग इतनी भ्यावह थी कि अंदर जाना मुश्किल था. पूरे फ्लैट में धूंआ भरा हुआ था.देर रात सोने की तैयारी कर रहे लोग भागे सड़क पर, किसी ने घर का ताला तोड़ा, तो कोई लगा दूसरों को बाहर बचाने में :
घटना के वक्त अपार्टमेंट के अन्य फ्लैट के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी लोग घर छोड़ कर बाहर भागने लगे. सड़क पर लोगों की भीड़ लग गयी. हालत यह थी कि दहशत में लोगों ने फ्लैट के के निचले तल्ले से बाइक या अन्य सामान को भी नहीं निकाला. सब जान बचा कर बाहर भागने लगे. इस बीच कुछ उत्साहित पड़ोसियों और अन्य ने उस घर का ताला तोड़ा. इसी बीच अग्निशमन विभाग के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाया. आग बुझने के बाद भी घर के लोग अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. जिस व्यक्ति के घर आग लगी थी वह झरिया एक शादी समारोह में गया था. वहां से भी कई लोग घटना स्थल पर पहुंचे और उसका हिम्मत बढ़ाया.सब कर रहे थे अग्निशमन
इधर ढांगी पहाड़ी में दो दिन से जल रहा जंगल, आग बुझाने की नहीं हो रही पहल
धनबाद. दो दिनों से ढांगी पहाड़ी में आग लगी हुई है. इससे पहाड़ पर विभिन्न तरह के पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं. बावजूद आग पर काबू पाने के लिए अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं. अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी तक नहीं है. वहीं वन विभाग के अधिकारी मामले को लेकर लापरवाह बने हुए हैं. आग का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी ढांगी पहाड़ के जंगल में आग लग गई थी. बाद में वन विभाग ने पहाड़ पर ट्रेंच कटिंग कराकर इसपर काबू पाया था. अब फिर से यहां आग लग गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




