ePaper

आठ लेन सड़क की स्ट्रीट लाइट के लिए लगाये जा रहें आठ ट्रांसफॉर्मर

Updated at : 08 May 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
आठ लेन सड़क की स्ट्रीट लाइट के लिए लगाये जा रहें आठ ट्रांसफॉर्मर

अगले सप्ताह कनेक्शन : काको मठ से गोल बिल्डिंग तक 20 किलोमीटर सड़क पर लगाये गये हैं 1100 स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, धनबाद,

आठ लेन सड़क की स्ट्रीट लाइट अगले सप्ताह से जलने लगेगी. 40 लाख के भुगतान के बाद बिजली विभाग रेस हो गया है. काकोमठ से गोलबिल्डिंग तक 20 किलोमीटर की दूरी में 63 केवीए के आठ ट्रांसफॉर्मर लगाये जा रहे हैं. बिजली विभाग की ओर ट्रांसफॉर्मर के लिए आठ जगहों पर पोल लगा दिये गये हैं. एक-दो दिन में ट्रांसफॉर्मर स्टॉल किया जायेगा. 20 किलोमीटर की सड़क पर लगभग 1100 स्ट्रीट लाइट लगाये गये हैं. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की माने तो बिजली कनेक्शन के लिए 40 लाख के डिमांड को साज की ओर से भुगतान कर दिया गया है. चुकीं आचार संहिता है, इसलिए टेंडर नहीं निकाला गया है. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ट्रांसफॉर्मर लगाने व कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू की गयी है. साज की ओर से जो राशि दी गयी है, उससे मेटेरियल की खरीदारी कर ली गयी है. संभवत: अगले सप्ताह से आठ लाइन सड़क की स्ट्रीट लाइट जलने लगेगी. आठ लेन सड़क पर धनबाद डिवीजन की ओर से पांच व गोविंदपुर डिवीजन से तीन ट्रांसफॉर्मर लगाये जा रहे हैं. इधर, साज के कार्यपालक अभियंता का कहना है कि जून तक आठ लेन सड़क का काम पूरा हो जायेगा. इसके बाद नगर निगम को हैंड ओवर कर दिया जायेगा. नगर निगम के स्तर से इसका मेंटेनेंस होगा. स्ट्रीट लाइट के बिजली बिल का भुगतान सहित अन्य मेंटेनेंस का काम नगर निगम के स्तर से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola