Dhanbad News: जिला प्रशासन, एमपीएल व आइआइटी की आसान जीत

Updated at : 02 Mar 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जिला प्रशासन, एमपीएल व आइआइटी की आसान जीत

Dhanbad News: बीसीसीएल संस्थागत क्रिकेट टूर्नामेंट : जियलगोड़ा स्टेडियम में खेले गये तीन मैच.

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल संस्थागत क्रिकेट टूर्नामेंट : जियलगोड़ा स्टेडियम में खेले गये तीन मैच. Dhanbad News: धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) द्वारा संचालित बीसीसीएल संस्थागत क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन मुकाबला खेला गया. मुख्य अतिथि बीसीसीएल के डीपी मुरली कृष्णा रमैया व दुर्गापुर हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक मोहन प्रकाश शर्मा थे. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम जियलगोरा में खेले गये पहले मुकाबले में आइआइटी आइएसएम ने धनबाद बार एसोसिएशन को 101 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए आइआइटी की टीम 19.5 ओवर में 160 रन पर आल आउट हो गयी. टीम की ओर से सर्वाधिक रन रिशब मिलन पांडे ने 59 बनाए. डीबीए के सुजीत सिंह ने चार विकेट झटके. दूसरी पारी में डीबीए टीम मात्र 59 रन पर ही सिमट गयी. टीम की ओर से हामिद ने 20 रन बनाए. आइआइटी के अनिर्बन घोषल ने पांच विकेट लिए. डिगवाडीह टाटा स्टेडियम में खेले गये दूसरे मुकाबले में एमपीएल ने सिंफर को 49 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपीएल ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 149 रन बनाए. भानु प्रताप सिंह ने 43 रन की पारी खेली. सिंफर की ओर से अमित ने तीन विकेट लिया. सिंफर की टीम नौ विकेट खो कर 100 रन ही बना पायी. राजीव दास गुप्ता ने 32 रन बनाये. एमपीएल के अमित सिंह ने चार विकेट लिए. तीसरे मुकाबले में जिला प्रशासन ने सेल को पांच विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सेल से 19.1 ओवर में मात्र 92 रन ही बना पायी. आशीष ने 23 रनों की पारी खेली. जिला प्रसाशन की ओर से रवि कुमार सिंह ने तीन विकेट लिए. जवाब में जिला प्रशासन ने पांच विकेट के नुकसान पर ही 95 रन बनाकर मैच जीत लिया. नौशाद आलम ने 38 रनों की पारी खेली. सेल के एजाज अहमद ने दो विकेट लिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola