ePaper

Dhanbad News: डीआरएम ने घाट सेक्शन का किया निरीक्षण

Updated at : 01 Jan 2026 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: डीआरएम ने घाट सेक्शन का किया निरीक्षण

Dhanbad News: अधिकारियों को दिया संरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया निर्देश

विज्ञापन

Dhanbad News: अधिकारियों को दिया संरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया निर्देश Dhanbad News: धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र ने मंगलवार की रात में घाट सेक्शन का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने गाड़ी संख्या 13329 धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का भी निरीक्षण किया. इस दौरान सभी पेट्रोलमैन सिग्नल एक्सचेंज करते हुए सतर्क अवस्था में पाये गये. निर्धारित स्थलों पर आपातकालीन जोगल फिशप्लेट सफेद रंग में चिह्नित, बोल्ट ग्रीसिंग सहित उपलब्ध पायी गयी तथा बोल्ट ओपनिंग भी नियमानुसार मिला समस्त उपकरण आइआरपीडब्ल्यूएम के अनुसार पाये गये. पेट्रोल मैन द्वारा सेफ्टी शूज, रेट्रो–रिफ्लेक्टिव जैकेट आदि सुरक्षात्मक सामग्री मैनुअल के अनुरूप धारण की गयी थी. पेट्रोलमैन डायरी भी व्यवस्थित मिली. इस दौरान गैंग बीट संख्या 10, 11 एवं 12 की जांच की गयी, जो क्रम में पाया गया. पेट्रोलमैन की सेफ्टी काउंसलिंग भी की गयी. बीट संख्या 11 में 410 किमी से 412 किमी तक पेट्रोलमैन के साथ फुट निरीक्षण किया गया. इसके अतिरिक्त टनल संख्या-3 का भी निरीक्षण किया गया, जहां तैनात वॉचमैन ड्यूटी पर सतर्क पाया गया. धनबाद मंडल में संरक्षा मानकों की प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola