Dhanbad News: सरकारी व इसीएल की जमीन घेरने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस से नोकझोंक

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सरकारी व इसीएल की जमीन घेरने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस से नोकझोंक

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के हरियाजाम में एनएच किनारे का मामला

विज्ञापन

Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र के हरियाजाम टेलीफोन एक्सचेंज एनएच किनारे सरकारी व इसीएल की जमीन पर कब्जा को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ. सूचना पाकर निरसा सीओ रमेश रविदास पुलिस बल के साथ पहुंचे. इस दौरान एक पक्ष के लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गयी. सीओ ने तत्काल वहां किसी तरह का काम करने से दोनों पक्षों को रोक दिया है.

क्या कहना है दोनों पक्षों का

एक पक्ष के समर्थन में जेएलकेएम से जुड़े कुछ लोग पहुंचे थे. उनका कहना था कि एक इसीएलकर्मी एवं उनके परिजन द्वारा सरकारी व इसीएल की जमीन की घेराबंदी की जा रही है. दूसरे पक्ष में स्थानीय ग्रामीण शामिल थे. उनका कहना है कि एक महिला जो पहले उक्त जमीन पर रहती थी, उसने बेच दिया है. उक्त जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है. किसी कीमत पर जमीन को घेरने नहीं दिया जाएगा.

इसीएल की है जमीन : सीओ

इस संबंध में निरसा सीओ रमेश रविदास ने कहा कि जमीन इसीएल की है. उक्त जमीन में अगर कोई भी पक्ष द्वारा किसी तरह का कोई काम किया जाता है, तो उन पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola