Dhanbad Weather: दिन में उमस और शाम में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Dhanbad Weather
Dhanbad Weather: झारखंड के धनबाद जिले में बारिश का दौर जारी है. आज रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा. कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश होती रही. दोपहर बाद उमस बढ़ गयी. शाम में अचानक से आसमान में घने काले बादल छाने लगे. तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश शुरू हुई. दिन में उमस और शाम में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया. बारिश होने के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गयी.
Dhanbad Weather: धनबाद, मनोज रवानी-धनबाद जिले में बारिश का दौर जारी है. रविवार की सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा. अलग-अलग इलाकों में कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश होती रही. दोपहर 12 बजे के बाद उमस बढ़ गयी. वहीं शाम में चार बजे अचानक से आसमान में घने काले बादल आने लगे. तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश शुरू हुई. रात आठ बजे तक बारिश होती रही. अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज की गयी. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. इसके मजबूत होने पर बारिश हो सकती है.
जलजमाव की समस्या
बारिश होने के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या हो गयी. मुख्य सड़कों पर पानी जम गया. वहीं मुहल्लों की सड़कों पर नाली का पानी बहता रहा. लोगों को मजबूरत इसी पानी में उतर कर आना-जाना करना पड़ा. गया पुल के नीचे, कला भवन के समीप, स्टीलगेट समेत अन्य इलाकों में सड़क पर पानी भर गया.
ये भी पढ़ें: Shibu Soren: ‘सोहराय और बाहा पर्व में साथ होंगे बाबा’ दिल्ली में एडमिट शिबू सोरेन का बेसब्री से इंतजार कर रहा नेमरा
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025 Gift: रक्षाबंधन पर घर बैठे दें अपनी बहनों को शानदार तोहफा, डाक विभाग ने की है ये खास पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




