Dhanbad News: 46 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा कल, नकल पर होगी एफआइआर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: 46 केंद्रों पर जेपीएससी परीक्षा कल, नकल पर होगी एफआइआर

Dhanbad News: उपायुक्त ने दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश, परीक्षा में 17 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल.

विज्ञापन

धनबाद, झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 19 अप्रैल को जिले के 46 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें करीब 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसे लेकर शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन ने न्यू टाउन हॉल में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त कराने के निर्देश दिये. परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी. उपायुक्त ने बताया कि सभी केंद्रों के 100 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू रहेगी. सिंगल गेट सिस्टम से प्रवेश-निकास, सघन जांच, फोटोयुक्त पहचान पत्र मिलान और बायोमीट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य होगा. अधिक दूरी वाले 10 केंद्रों को पहले ट्रेजरी से प्रश्नपत्र लेने के निर्देश दिये गये. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूर्ण रोक केंद्र के अंदर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, पेजर, चिप सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे. कदाचार करने पर संबंधित थाना में एफआइआर दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318, 303, 324 व झारखंड परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत कार्रवाई होगी. सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था रहेगी दुरुस्त ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कंट्रोल रूम व थाना नंबर रखने को कहा, जबकि सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सघन चेकिंग व पहचान सत्यापन के निर्देश दिए. एसडीएम लोकेश बारंगे ने सीटिंग, रोशनी, पानी, पंखा व पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने टाइम टेबल, प्रश्नपत्र वितरण, ओएमआर, सीलिंग, फ्लाइंग स्क्वाड व गश्ती व्यवस्था की जानकारी दी. डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में कंट्रोल रूम (0326-2311807, 112) कार्यरत रहेगा. सभी केंद्रों व स्ट्रांग रूम के पास मीडिया का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा. मौके पर अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, ट्रेजरी ऑफिसर पंकज कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, घनश्याम दुबे आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola