Dhanbad News: IIT ISM में शुरू होंगे दो नए कोर्स, बढ़ जाएंगी बीटेक की इतनी सीटें
IIT ISM Dhanbad
Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम 2025 के अंडरग्रेजुएट सत्र से दो नए कोर्स शुरू करने जा रहा है. इससे बीटेक की कुल 86 सीटें बढ़ जाएंगी.
Dhanbad News: आईआईटी आईएसएम 2025 के अंडरग्रेजुएट सत्र से दो नए कोर्स शुरू करने जा रहा है. इनमें जेईई एडवांस्ड के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा. संस्थान का माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग माइनिंग इंजीनियरिंग में पांच वर्षीय ड्यूल डिग्री कोर्स शुरू करेगा. इसमें कुल 60 सीटें होंगी. वहीं, केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग पांच वर्षीय बीएस-एमएस (बैचलर इन साइंस और मास्टर इन साइंस) कोर्स शुरू करने जा रहा है. इसमें पहले चार वर्ष बैचलर इन साइंस और अंतिम एक वर्ष मास्टर इन साइंस की पढ़ाई होगी. इस कोर्स में फिलहाल 26 सीटें निर्धारित की गयी हैं.
आपके शहर में
कुल 86 सीटों की होगी वृद्धि
इन दोनों नये कोर्स के शुरू होने के बाद संस्थान के अंडरग्रेजुएट कोर्स में कुल 86 सीटों की वृद्धि होगी. अभी यहां यूजी प्रोग्राम में 1,125 सीटें हैं, जो नये सत्र में बढ़कर 1,211 हो जायेंगी.
मेधावी छात्र आईआईएम मुंबई से कर सकेंगे एमबीए
2025 से संस्थान के यूजी प्रोग्राम के 26 मेधावी छात्र बिना कैट परीक्षा पास किये ही आईआईएम मुंबई से एमबीए कर सकेंगे. इसे लेकर पिछले वर्ष ही दोनों संस्थानों के बीच एमओयू हुआ था. इसके लिए बीटेक छात्रों को कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी. इच्छुक छात्रों को बीटेक के पहले से लेकर सातवें सेमेस्टर तक न्यूनतम 7.5 सीजीपीए ग्रेड प्वाइंट लाने होंगे. इसके बाद ही वे इस कोर्स की चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब होगी गरज के साथ बारिश?
ये भी पढ़ें: University Scam: झारखंड के इस विश्वविद्यालय में 44 लाख से भी अधिक का घोटाला, 30 दिनों में वसूली का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए