Dhanbad News: दिन में गर्मी का सितम, शाम को झमाझम बारिश से राहत

Dhanbad News: धनबाद में शुक्रवार को मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव भरा रहा, धूप से सुबह में लोगों को जहां परेशानी हुई वहीं शाम को बारिश से राहत मिली.
धनबाद, धनबाद में शुक्रवार को मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव भरा रहा. जहां दिन में तेज धूप व गर्मी से लोग बेहाल रहे, वहीं शाम को हुई झमाझम बारिश से राहत मिली. सुबह तीखी धूप रही. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चली. शाम छह बजे के बाद मौसम ने फिर करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई. 45 से 50 किमी की रफ्तार से चली ठंडी हवा ने पूरे वातावरण को ठंडा कर दिया. दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादलों का आना-जाना जारी रहेगा. सात और नौ अप्रैल को गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है. तेज हवा और बारिश का असर शहर के कई हिस्सों में देखने को मिला. कई जगह पेड़ गिर गये और निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गयी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










