Dhanbad News: धनबाद होकर चलेगी गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया स्पेशल

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 10 Apr 2026 1:28 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह विशेष ट्रेन ग्रीष्मकाल में बढ़ती हुई यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद-चंद्रपुरा मार्ग से गोंदिया और रक्सौल के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रेलवे की ओर से इसकी घोषणा कर दी गयी है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह विशेष ट्रेन ग्रीष्मकाल में बढ़ती हुई यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है. ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. ट्रेन संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल स्पेशल का संचालन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा. वहीं ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया स्पेशल 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. इन ट्रेनों पर होगा ठहराव

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

गोंदिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 08867 सुबह 06:30 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन डोंगरगढ़ (07:30/07:32), राजनांदगांव (07:58/08:00), दुर्ग (08:35/08:40), रायपुर (09:30/09:35), भाटापारा (10:25/10:27), बिलासपुर (11:40/11:50), चांपा (12:45/12:47), रायगढ़ (13:45/13:47), झारसुगुड़ा (15:30/15:35), राउरकेला (17:15/17:25), रांची (20:45/20:55), बोकारो स्टील सिटी (23:40/23:45), चंद्रपुरा (00:20/00:25) धनबाद (02:10/02:15) होते हुए आगे चलेगी. इसके बाद यह ट्रेन पारसनाथ, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए अगले दिन 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08868 रक्सौल से शाम 19:10 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन दरभंगा (22:40/22:45), समस्तीपुर (20:50/20:55), बरौनी (00:25/00:30), किऊल (04:20/04:22), झाझा (06:00/06:05), जसीडीह (06:40/06:42), मधुपुर (07:20/07:22), चितरंजन (08:20/08:22), धनबाद (10:50/10:55), बोकारो स्टील सिटी (13:30/13:35), रांची (15:45/15:55), राउरकेला (19:20/19:30), झारसुगुड़ा (22:10/22:15), रायगढ़ (23:08/23:10), चांपा (00:15/00:17), बिलासपुर (01:20/01:30), भाटापारा (02:10/02:12), रायपुर (03:05/03:10), दुर्ग (04:10/04:15), राजनांदगांव (04:45/04:47), डोंगरगढ़ (05:15/05:17) होते हुए सुबह 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola