Dhanbad News: धनबाद-दिल्ली स्पेशल का जम्मूतवी तक विस्तार होना मुश्किल

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद-दिल्ली स्पेशल का जम्मूतवी तक विस्तार होना मुश्किल

Dhanbad News: झारखंड रेल यूजर्स ने इसपर सवाल उठाये हैं. जवाब में क्षेत्र की जमीनी स्थिति का उल्लेख नहीं किया गया है. ये दोनों ट्रेनें धनबाद मंडल के लिए केवल पासिंग ट्रेनें हैं.

विज्ञापन

धनबाद, धनबाद से दिल्ली के लिए स्पेशल का जम्मूतवी तक विस्तार होना मुश्किल हो गया है. रेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि कोलकाता-जम्मूतवी व सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस चल रही है. यह जवाब सांसद ढुलू महतो द्वारा संसदीय प्रश्न के माध्यम से 03309/10 धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और इसे जम्मूतवी तक विस्तारित करने की मांग पर दिया गया है. झारखंड रेल यूजर्स ने इसपर सवाल उठाये हैं. जवाब में क्षेत्र की जमीनी स्थिति का उल्लेख नहीं किया गया है. ये दोनों ट्रेनें धनबाद मंडल के लिए केवल पासिंग ट्रेनें हैं. धनबाद, गोमो, कोडरमा समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों के लिए इनमें मात्र छह से 20 सीटों का सीट का ही वेटिंग होता है. यह कोटा यहां के लिए पर्याप्त नहीं है. पोस्ट में लिखा है कि व्यावहारिक रूप से देखें तो यह कनेक्टिविटी केवल कागजों तक सीमित रह जाती है. इसके अलावा 22317/18 हमसफर एक्सप्रेस एक साप्ताहिक सेवा है, जो अधिकतर पश्चिम बंगाल से ही भरकर चलती है और झारखंड में इसका केवल एक ठहराव धनबाद में है. धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को तत्काल सुपरफास्ट एक्सप्रेस बनाया जाये. पूरे ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन में दिल्ली और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में केवल प्रतीकात्मक वेटिंग कोटा दिए जाने से इस घनी आबादी वाले क्षेत्र की यात्रा आवश्यकताओं की अनदेखी हो रही है. यह स्थिति दर्शाती है कि वर्तमान व्यवस्था वास्तविक मांग के अनुरूप नहीं है. ऐसे में 03309/10 धनबाद–दिल्ली स्पेशल ट्रेन को तत्काल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में नियमित करने और इसे श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तारित करने की मांग को क्षेत्र की लंबे समय से लंबित जरूरत के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola