Dhanbad News: एलिवेटेड ब्रिज निर्माण से गोविंदपुर में लग रहा जाम, व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस ने कसी कमर
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर की गयी चर्चा, जाम से निपटने को ले अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, अतिक्रमण हटाया गया, लोगों से सहयोग की अपील.
विज्ञापन
धनबाद, गोविंदपुर इलाके में एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य के कारण हो रही यातायात जाम की समस्या को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह के नेतृत्व में गोविंदपुर में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए. वर्तमान स्थिति का गहन विश्लेषण करते हुए जाम की समस्या को नियंत्रित करने के लिए कई ठोस रणनीतियों पर चर्चा की गयी.
अधिकारियों ने यह माना कि एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य के चलते सड़कों की चौड़ाई कम हो गयी है, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है. इसके मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने, वैकल्पिक मार्गों के उपयोग को बढ़ावा देने और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल की तैनाती जैसे उपायों पर सहमति बनी. ट्रैफिक डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की गयी है और नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है. डीएसपी ने लोगों और दुकानदारों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर वाहन ना खड़ी करें. एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्य एक अस्थायी समस्या है, लेकिन इसके दौरान नागरिकों का सहयोग बहुत जरूरी है.16 वाहन जब्त, दो दर्जन पर जुर्माना
बैठक के बाद पुलिस ने जामस्थल का निरीक्षण किया. सड़क किनारे खड़े दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान काटते हुए जुर्माना वसूला गया. 16 वाहनों को जब्त कर गोविंदपुर थाना लाया गया और वाहन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी. इसके अलावा पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क किनारे लगाये गये ठेला-खोमचा, अस्थायी दुकानें और दुकानों के बाहर फैले अवैध कब्जों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










