Dhanbad News: लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह करे विभाग : वित्त मंत्री
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद प्रमंडल के वाणिज्य कर व योजना कार्यों की समीक्षा बैठक, विभाग को आवश्यक संसाधन जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे.
विज्ञापन
धनबाद, झारखंड सरकार में वित्त, वाणिज्य-कर, योजना व विकास व संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर शनिवार को धनबाद पहुंचे. उन्होंने वाणिज्य कर भवन के सभा कक्ष में वाणिज्य कर विभाग के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत कार्यालयों व जिला योजना पदाधिकारी धनबाद तथा बोकारो के कार्यों की समीक्षा बैठक की. विभागवार लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त राजस्व, लंबित व निष्पादित मामले सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा के बाद मंत्री ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह करें. उन्होंने कहा कि विभाग को वाहन, कंप्यूटर सहित जो भी संसाधन की आवश्यकता होगी, उसे अविलंब उपलब्ध कराया जाएगा.
जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ
कहा कि हर अधिकारी विभाग का एक महत्वपूर्ण अंग है. वे अपनी मेहनत से और अधिक राजस्व संग्रह कर सकते हैं. मंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. बैठक में अपर आयुक्त, मुख्यालय रांची दिलीप कुमार मंडल, अपर आयुक्त धनबाद प्रमंडल जीव नारायण मंडल, अपर आयुक्त (अपील) धनबाद प्रमंडल कंचन वरवा, राज्य कर सहायक आयुक्त (नागरीय अंचल) धनबाद ध्रुव नारायण राय, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










