Dhanbad News: बीबीएमकेयू सीनेट की बैठक में 130 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 30 May 2026 12:17 AM
Dhanbad News: प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में कई मामलों पर लिया गया निर्णय, अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई.
धनबाद, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो डॉ राम कुमार सिंह ने की. इसमें कई निर्णय लिये गये. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,30,56,18,096 रुपये का प्रेषित बजट को स्वीकृति प्रदान की गयी है. विश्वविद्याय के भवन के लिए उपकरण, फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरण आदि की आपूर्ति के लिए 23 मई को हुई बैठक पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से उक्त बैठक की अनुशंसा पर सर्वसम्मति प्रदान की गयी है. ऐसे में निर्धारित फर्निचर समेत अन्य उपकरण जल्द आयेंगे.
शिक्षक पर होगी कार्रवाई
बीएसके महाविद्यालय मैथन की सहायक प्राध्यापक नीतिशा खलखो के 6 जुलाई 2022 से 19 अप्रैल 2023 तक बिना पूर्व अनुमति लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में प्राप्त विधिक राय पर विचार-विमर्श किया गया. कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया.
यह निर्णय भी लिए गए
बैठक में पूर्व की 38वीं अभिषद् बैठक की कार्यवृत्त एवं क्रियान्वयन प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से संपुष्टि प्रदान की गई. समीक्षा के दौरान शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्ति से संबंधित निर्णयों पर विचार किया गया. कंप्यूटर संचालन दक्षता प्रमाणपत्र की अनिवार्यता में शिथिलता देते हुए अनुकंपा समिति की अनुशंसा पर आरएस मोर महाविद्यालय गोविंदपुर में वर्गीय लिपिक पद पर सुमन भारती की नियुक्ति को मंजूरी दी गई. एनएटीएस योजना के तहत एक वर्षीय ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए तैयार की गई मेधा सूची को स्वीकृति दी गई. विश्वविद्यालय द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद तैयार मेधा सूची एवं आरक्षण रोस्टर के अनुरूप फाइनल रिजल्ट प्रकाशित करने पर सर्वसम्मति बनी.
शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन का प्रस्ताव स्वीकृत
बैठक में विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन (रीस्ट्रक्चरिंग) संबंधी प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई. सदस्यों ने इसे प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में चास महाविद्यालय, चास के सहायक प्राध्यापक डॉ सुधीर प्रसाद चौबे की कैरियर एडवांसमेंट प्रोन्नति योजना के तहत व्याख्याता से वरीय वेतनमान पद पर प्रोन्नति संबंधी प्रस्ताव की समीक्षा भी बैठक में की गई.समिति की अनुशंसाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई. इसमें केबी कॉलेज बेरमो, सिंदरी कॉलेज सिंदरी, पीकेआरएम कॉलेज धनबाद एवं गुरुनानक कॉलेज धनबाद से संबंधित प्रस्ताव शामिल थे.
प्रोन्नति पर बनी सहमति
आरएसपी कॉलेज झरिया, केबी कॉलेज बेरमो, एसएसएलएनटीएम कॉलेज धनबाद तथा पीकेआरएम कॉलेज धनबाद के सहायक प्राध्यापकों की स्टेज-1 से स्टेज-2 प्रोन्नति संबंधी मामलों पर भी सहमति प्रदान की गई.
कौन-कौन थे मौजूदबैठक में बीआइटी सिंदरी के डॉ धनश्याम, बीबीएमकेयू के संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण एवं सदस्य डॉ पूर्णा कुमारी, डॉ कौशल कुमार, डॉ कविता सिंह, डॉ उमा मागेश्वरी, डॉ. प्रभाष चन्द्र ठाकुर, लक्ष्मीनारायण, डॉ दिलीप कुमार गिरी, कुलसचिव डॉ राधानाथ त्रिपाठी सहित कई सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










