Dhanbad News: महिला सम्मान व अधिकारों के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : सांसद
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 11 Apr 2026 1:10 AM
Dhanbad News: भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की बैठक में पदयात्रा व आंदोलन की रणनीति तय.
धनबाद, भारतीय जनता पार्टी, धनबाद महानगर की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. मुख्य रूप से सांसद ढुलू महतो, ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुंभकार व जिला महामंत्री मानस प्रसून उपस्थित रहे. सांसद श्री महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सम्मान और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी. बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जिले में व्यापक जनजागरण अभियान चलाने और 13 अप्रैल को जिला परिषद मैदान से सिटी सेंटर गांधी चौक तक भव्य पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती मनाने, पूर्व संध्या पर दीपोत्सव आयोजित करने तथा ‘पंचायत चलो अभियान’ चलाने की योजना भी बनायी गयी. वहीं 17 अप्रैल को बिजली दरों में बढ़ोतरी और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ बिजली जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. बैठक का संचालन मानस प्रसून व धन्यवाद ज्ञापन रूपेश सिन्हा ने किया. मौके पर संजीव अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, प्रियंका देवी, मौसम सिंह, रीता प्रसाद, बच्चा गिरी, रूमकी गुप्ता, विभा सिंह, अनिल सिन्हा, गीता सिंह, रंजय सिंह, इंदू भूषण कुशवाहा, मनोज गुप्ता, बसंती सिंह, सुनील पासवान, अजय दास, वीरेंद्र वर्मा, अवधेश साव, सुभाष महतो, रामजीत भुइंया, किशुन महतो व बलराम चौहान व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










