Dhanbad News: मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर वसूली का आरोप, सीएस कार्यालय में हंगामा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर वसूली का आरोप, सीएस कार्यालय में हंगामा

Dhanbad News:टुंडी व निरसा क्षेत्र के गांवों से आये आदिवासी विद्यार्थियों ने 1500 रुपये मांगने का लगाया आरोप, सिविल सर्जन ने जांच का दिया आश्वासन.

विज्ञापन

धनबाद, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के एवज में पैसे मांगने के आरोप को लेकर गुरुवार को टुंडी व निरसा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये आदिवासी विद्यार्थियों ने सिविल सर्जन कार्यालय में हंगामा किया. जिप सदस्य पिंकी मरांडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक कार्यालय पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ नाराजगी जतायी. विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन किया है. जिसके लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य है. इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए वे चार दिनों से सिविल सर्जन कार्यालय और सदर अस्पताल का लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल टालमटोल किया जा रहा है. छात्रों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को जब वे सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे, तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उनसे 1500-1500 रुपये की मांग की. पैसे नहीं देने पर काम नहीं करने की बात कही गयी. जिप सदस्य पिंकी मरांडी ने भी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीब और आदिवासी छात्रों से इस तरह की वसूली बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस दौरान उनकी सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा से बहस भी हुई. पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि छात्रों से अवैध पैसे की मांग की शिकायत गंभीर है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola