धनबाद में ‘संकटकाल’: बुकिंग के 10 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, सब्सिडी खाते में आयी, पर चूल्हा अब भी ठंडा

Updated:
विज्ञापन

रसोई गैस की आपूर्ति नहीं सामान्य हो सकी है धनबाद में

Dhanbad Gas Shortage: धनबाद में कंपनियों से कम आपूर्ति के कारण गैस सिलेंडर का बैकलॉग 10 दिनों तक पहुंच गया है. 12 सिलेंडर का कोटा पूरा करने वाले उपभोक्ताओं को अब अप्रैल का इंतजार करना होगा. कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी लगभग ठप है.

विज्ञापन

Dhanbad Gas Shortage, धनबाद : धनबाद शहर में रसोई गैस की आपूर्ति अभी भी सामान्य नहीं हो सकी है. कंपनियों से गैस एजेंसियों को कम सिलिंडर मिलने के कारण उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है. हालात यह है कि जिन उपभोक्ताओं ने इस वित्तीय वर्ष में 12 सिलिंडर ले लिये हैं, उनकी अगली बुकिंग अब अप्रैल महीने में ही हो सकेगी. गैस एजेंसियों के अनुसार कंपनियों से आपूर्ति कम होने के कारण बैकलॉग बढ़ रहा है. बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए आठ से 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है. कई उपभोक्ता एजेंसी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सीमित आपूर्ति के कारण तुरंत डिलीवरी संभव नहीं हो पा रही है.

कंपनियों का सर्वर हुआ ठीक, उपभोक्ताओं को आने लगा मैसेज


एक सप्ताह से खराब गैस कंपनियों का सर्वर ठीक हो गया है. बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज आने लगे हैं. पहले सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण कई उपभोक्ताओं को बुकिंग की पुष्टि का मैसेज नहीं मिल पा रहा था.

सब्सिडी की 37.76 रुपये एकाउंट में

बुकिंग के दूसरे दिन उपभोक्ता को सब्सिडी मिली, लेकिन सिलिंडर नहीं बैंक मोड़ के एक उपभोक्ता प्रतीक ने 13 को ऑनलाइन गैस सिलिंडर की बुकिंग कराई. दो दिनों बाद सब्सिडी की 37.76 रुपये उनके एकाउंट में आया, लेकिन उन्हें अब तक सिलिंडर नहीं मिला.

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की स्थिति गंभीर

कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की स्थिति और अधिक गंभीर है. बाजार में इसकी आपूर्ति लगभग ठप हो गयी है. उपलब्ध कॉमर्शियल सिलिंडरों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पतालों और बड़े शिक्षण संस्थानों को उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कारण होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

ऑनलाइन बुकिंग पर ही दी जा रही सुविधा

गैस एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल मैनुअल बुकिंग की सुविधा नहीं दी जा रही है. उपभोक्ताओं को केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. जब तक कंपनियों से पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर की आपूर्ति नहीं बढ़ेगी, तब तक बैकलॉग खत्म होना मुश्किल है. ऐसे में आने वाले दिनों में भी उपभोक्ताओं को थोड़े इंतजार के साथ ही गैस सिलिंडर मिल सकेगा.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola