Dhanbad News : डिगवाडीह में बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने कटवाया कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News : डिगवाडीह में बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने कटवाया कनेक्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर क्षेत्र के डिगवाडीह बीसीसीएल न्यू कॉलोनी के करीब 10 परिवारों को इस्लामपुर एवं गुप्ता टोला के ट्रांसफॉर्मर से विभाग द्वारा राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति देने का विरोध किया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व पार्षद आफताब आलम के नेतृत्व में संबंधित उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति उक्त ट्रांसफॉर्मर से कटवा दी. पूर्व पार्षद ने बताया कि संबंधित ट्रांसफॉर्मर पर पहले से ही अत्यधिक लोड है. ऐसे में नये उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति देने से समस्या और बढ़ गयी है. कहा कि यदि विभाग को नये कनेक्शन देने हैं, तो इसके लिए अलग से अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए. इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से बिजली विभाग के महाप्रबंधक को आवेदन सौंपा गया है. आलम ने कहा कि जिन परिवारों को बिजली दी गयी, उनके आवासों में पहले से बीसीसीएल की बिजली उपलब्ध है. मौके पर साने रहमत, शिव शंकर, उमेश यादव, इरशाद खान, विनोद गुप्ता, विनय गुप्ता, तबरेज अंसारी आदि थे. मामले पर बिजली विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से बचते नजर आये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola