धनबाद के रंजय सिंह हत्याकांड में अदालत का फैसला, 9 साल बाद आरोपी बरी, 23 गवाह भी साबित नहीं कर पाए जुर्म साबित

Updated:
विज्ञापन

धनबाद रंजय सिंह मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला, प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद का बहुचर्चित रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड आखिरकार 9 साल बाद एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले के दोनों मुख्य आरोपियों को बरी कर दिया है. अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में नाकाम रहा, जिससे आरोपियों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में से एक रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह हत्याकांड में शनिवार को अदालत ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने करीब नौ साल तक चली लंबी सुनवाई के बाद मामले के आरोपी नंदकुमार सिंह उर्फ मामा और हर्ष सिंह को बरी कर दिया है. अदालत ने दोनों आरोपियों को 'संदेह का लाभ' देते हुए यह बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट में अभियोजन पक्ष (सरकारी वकील) इन दोनों आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से साबित करने में नाकाम रहा, जिसका सीधा फायदा आरोपियों को मिला.

विज्ञापन


आरोपी हर्ष सिंह अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हुए, Pic Credit- Prabhat Khabar
आरोपी हर्ष सिंह अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हुए, Pic Credit- Prabhat Khabar

23 गवाहों की गवाही भी नहीं कर पाई जुर्म साबित

इस सनसनीखेज मामले की सुनवाई पिछले करीब नौ सालों तक अदालत में चली. इस दौरान सरकारी पक्ष की ओर से आरोप साबित करने के लिए कुल 23 गवाहों को अदालत में पेश किया गया. इन सभी गवाहों से बचाव पक्ष के वकीलों ने सवाल-जवाब (क्रॉस एग्जामिनेशन) किये. सभी सबूतों और लंबी बहस को देखने के बाद अदालत ने 19 सितंबर 2026 को अपना अहम फैसला सुना दिया. इससे पहले अदालत ने पांच सितंबर को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी, लेकिन सरकारी वकील सत्येंद्र कुमार राय ने कानूनी बिंदुओं पर बहस के लिए कुछ और समय मांगा था, जिसके कारण फैसला टाल दिया गया था.


आरोपी हर्ष सिंह अपने परिवार के साथ, साथ में ही कांग्रेस से पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह
आरोपी हर्ष सिंह अपने परिवार के साथ, साथ में ही कांग्रेस से पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह

ये भी पढ़ें: 21 सितंबर को होगा बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

2017 में बीच सड़क पर हुई थी रंजय की हत्या

आपको बता दें कि 29 जनवरी 2017 की शाम करीब साढ़े पांच बजे धनबाद के बिग बाजार के सामने चाणक्य नगर मोड़ पर रंजय सिंह की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. रंजय सिंह को धनबाद के पूर्व मेयर संजीव सिंह का बेहद करीबी माना जाता था. सरेआम बीच सड़क पर हुई इस हत्या के बाद पूरे धनबाद में हड़कंप मच गया था. पुलिस ने अपनी लंबी जांच के बाद इस हत्याकांड में नंदकुमार सिंह और हर्ष सिंह को मुख्य आरोपी बनाया था. लेकिन अब सालों चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत से सबूतों के अभाव में दोनों को बरी कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: जायंट्स सेवा सप्ताह के पहले दिन कुपोषित बच्चों के बीच सामग्री का वितरण


आरोपी हर्ष सिंह अपने पूरे परिवार के साथ अदालत के फैसले के बाद
आरोपी हर्ष सिंह अपने पूरे परिवार के साथ अदालत के फैसले के बाद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola