VIDEO : धनबाद के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में आज आ सकता है फैसला, कोर्ट परिसर में बढ़ी हलचल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में आज कोर्ट का फैसला आ सकता है. फैसले को लेकर कोर्ट परिसर में समर्थकों की भीड़ देखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

विज्ञापन

धनबाद. जिले के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को अदालत का फैसला आने की संभावना को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर और आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी. मामले में फैसले को लेकर समर्थकों और आम लोगों में उत्सुकता देखी गयी. कोर्ट परिसर में मेयर संजीव सिंह के समर्थकों के साथ रघुकुल परिवार के समर्थक भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

फैसले का समय नजदीक आने के साथ न्यायालय परिसर के आसपास समर्थकों की संख्या बढ़ती गयी. कई लोग सुबह से ही कोर्ट परिसर में डटे रहे. इस दौरान मामले के संभावित फैसले को लेकर समर्थकों के बीच चर्चाएं होती रहीं.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है. पुलिस बल की तैनाती की गयी है. आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन की ओर से भी पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी जा रही है.

मेयर संजीव सिंह और रघुकुल में भी सुरक्षा बढ़ी

फैसले को देखते हुए मेयर संजीव सिंह और रघुकुल परिसर में भी पुलिस सुरक्षा बढ़ायी गयी है. प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है.

रंजय सिंह हत्याकांड धनबाद के चर्चित आपराधिक मामलों में रहा है. ऐसे में शनिवार को अदालत के निर्णय को लेकर लोगों की नजरें न्यायालय की ओर टिकी हुई हैं. अदालत के आदेश के बाद ही मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें: धनबाद के कुलबेड़ा सुगी जोड़िया पुल को लेकर बड़ा अपडेट, 67.71 लाख की योजना से बदलेगी तस्वीर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola