VIDEO : पटना से वाराणसी जाएगी 25 कारों की रैली, सीएम सम्राट ने दिखाई हरी झंडी, क्या है पूरा कार्यक्रम जानिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है. इसी क्रम में, पटना से 25 कारों की एक रैली वाराणसी के लिए रवाना की गई, जिसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
Patna to Varanasi 25-car Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत बिहार में भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पटना से 25 कारों की श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली वाराणसी के लिए रवाना की गई.
25 कारों के जरिए वाराणसी तक जाएगी रैली
भाजपा की ओर से आयोजित इस कार रैली में 25 वाहन शामिल किए गए हैं. पार्टी की ओर से बताया गया है कि रैली का संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों से है. यह रैली पटना से रवाना होकर वाराणसी पहुंचेगी और फिर वापस पटना लौटेगी. उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार बिहार में इसका मार्ग अरवल, भोजपुर और रोहतास से होकर वाराणसी तक रखा गया है.
नेताओं ने दिखाई हरी झंडी
रैली को बिहार भाजपा के नेताओं की मौजूदगी में रवाना किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी रही. भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से शुरू हुआ है और इसके तहत बिहार में एक महीने तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जानी हैं. देखिए पूरा रिपोर्ट
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए