MMDR संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ सड़कों पर JMM, जानिए टुंडी में क्यों जुटा कार्यकर्ताओं का हुजूम

Updated:
विज्ञापन

टुंडी मुख्यालय पर धरना देते झामुमो के कार्यक्रता व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 का विरोध करते हुए टुंडी प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया. इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए. वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि यह राज्य के हितों के खिलाफ है.

विज्ञापन

धनबाद. खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की टुंडी प्रखंड कमेटी ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. धरने में बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुषों के अलावा अन्य वर्गों के लोग भी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फुलचंद किस्कू ने की, जबकि संचालन कामेश्वर सिंह ने किया. झामुमो ने राज्यभर के प्रखंड मुख्यालयों पर 19 सितंबर को धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम घोषित किया था.

विज्ञापन

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीति पर उठाये सवाल

धरने में वक्ताओं ने एमएमडीआर संशोधन को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि संशोधन का असर झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य के आर्थिक हितों पर पड़ सकता है. वक्ताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से सदन तक विरोध जारी रखेगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक किया जायेगा.

टुंडी मुख्यालय पर झामुमो का एक दिवसीय धन | Prabhat Khabar Network
झामुमो का एक दिवसीय धरना में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

झामुमो नेताओं ने विशेष रूप से मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना समेत राज्य सरकार की अन्य योजनाओं पर संभावित प्रभाव का मुद्दा उठाया. पार्टी इससे पहले भी दावा करती रही है कि संशोधन से राज्य के खनिज राजस्व और आर्थिक हित प्रभावित हो सकते हैं.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, सरदार वीरु सिंह, मुखिया सह अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, सुनील बेसरा, जलील अंसारी, मीना हेंब्रम, अब्दुल रोशन अंसारी, सुरेंद्र सोरेन, धनेश्वर मुर्मू, शहादत अंसारी, सरवन बेसरा, सरवन टुडू, काली महतो, छुटू अंसारी, जाहिद हुसैन और अनवर अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन के विरोध में आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही है. राज्य स्तर पर पार्टी ने प्रखंड मुख्यालयों के बाद आंदोलन के अगले चरणों की भी घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: Kolkata to Ladakh Bike Trip: कोलकाता से लद्दाख की बाइक यात्रा शुरू होते ही निरसा में बड़ा हादसा, दो राइडर्स गंभीर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola