21 सितंबर को होगा बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन

बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा के बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में 21 सितंबर को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित होगा. राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे. समारोह के लिए विश्वविद्यालय परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं.

विज्ञापन

गढ़वाः फरठिया स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय अपने पहले दीक्षांत समारोह के साथ एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचेगा. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. पहले दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

विज्ञापन

सुबह 10 बजे शुरू होगा समारोह

विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, दीक्षांत समारोह सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित गुरूपद संभव राम जी सभागार में शुरू होगा. समारोह के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी. इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब झारखंड जैसे राज्यों को मिले पर्याप्त आर्थिक सहयोग

सभागार और मंच को दिया जा रहा अंतिम रूप

दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सभागार, मंच सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. समारोह को लेकर विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं. विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे. समारोह को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola