Dhanbad News: धनबाद कांग्रेस की कलह पर जांच कमेटी ने दोनों गुटों से सुना पक्ष
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 14 Jun 2026 1:11 AM
विज्ञापन
Dhanbad News: विक्षुब्धों ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग दोहराई, कमेटी के सदस्यों ने एक माह तक सार्वजनिक बयानबाजी से बचने की सलाह.
विज्ञापन
धनबाद, धनबाद जिला कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और सार्वजनिक बयानबाजी अब प्रदेश नेतृत्व के लिए चिंता का विषय बन गयी है. इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच कमेटी ने शनिवार को धनबाद परिसदन में जिला कांग्रेस के विभिन्न गुटों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका पक्ष सुना.
जांच कमेटी में प्रदेश को-ऑर्डिनेटर सुरेंद्र सिंह और प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ एम तौसीफ शामिल थे. बैठक के दौरान असंतुष्ट नेताओं ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को पद से हटाने की अपनी मांग दुहरायी. उनका आरोप था कि संगठन में उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता. वहीं संतोष सिंह समर्थकों ने जिलाध्यक्ष का बचाव करते हुए कहा कि पिछली जिला कमेटी की तुलना में इस बार कमेटी का आकार काफी छोटा है. ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पद देना संभव नहीं हो पाया है.प्रदेश नेतृत्व को सौंपी जायेगी रिपोर्ट
दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद सुरेंद्र सिंह और डॉ तौसीफ ने कहा कि सभी तथ्यों और सुझावों को रिपोर्ट में शामिल कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और कम से कम एक माह तक सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर किसी भी प्रकार की बयानबाजी से बचने की अपील की. दोनों नेताओं ने कहा कि दोनों पक्ष पार्टी और संगठन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. सभी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया है. उम्मीद जतायी कि बातचीत और संगठनात्मक प्रक्रिया के माध्यम से विवाद का समाधान निकाला जाएगा. बैठक में प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, वैभव सिन्हा, नवनीत नीरज, कुमार गौरव, योगेंद्र सिंह योगी, मनोज यादव सहित कई नेता मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










