Dhanbad News : बहियारडीह मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 11 Jun 2026 1:24 AM
Dhanbad News : बहियारडीह मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Dhanbad News : सोनारडीह के बहियारडीह में अवैध खनन को लेकर चले हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने महिला नमिता देवी, शंकर साव व विक्की साव को बुधवार को जेल भेज दिया. इधर जोगीडीह बस्ती के ग्रामीणों ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पुलिस निर्दोष लोगों को पकड़ रही है. यहां के लोग पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं. पानी के लिए लोग पोखरिया गये थे. फिर कहां से इतना बम-गोली चलने लगे. पुलिस निर्दोष ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रही है. मौके पर संतोष बैद्यनाथ महतो, निरंजन महतो, धीरज महतो, मखन महतो, जादू महतो, संजय महतो, कमल महतो, विजय महतो, परमेश्वर महतो, सूरज महतो, राजेश महतो आदि थे.
तीन प्राथमिकियों में इन पर दर्ज हुआ केस
इधर, सोनारडीह ओपी के सअनि राजकुमार सिंह के शिकायत पर निमति देवी, शंकर साव, जादू महतो, धनंजय चौहान, विशन कुमार, हीरालाल महतो, गुड़िया देवी, दुखन महतो, विक्की साव, रंजीत महतो, फटिक महतो, सूरज महतो, संतोष साव, लाली देवी, दीपक साव, नंदकिशोर महतो, ओमप्रकाश महतो, मिथुन कुमार महतो, अजय साव, वासुदेव चंद्र दां, पलटन महतो, हिमांशु सहित 22 नामजद व अज्ञात पर पुलिस पर हमला करने, वाहन के शीशे फोड़ने, सिपाहियों को घायल करने का केस दर्ज हुआ, जबकि गुड़िया देवी की शिकायत पर नंदकिशोर महतो, दीपक साव(मुराई), ओमप्रकाश महतो, अजय साव, मिथुन कुमार महतो, वासुदेव चंद्र दां, धनंजय चौहान, पलटन महतो व 30-40 अज्ञात के अलावा तीसरे केस मे दीपक साव ने निमती देवी, विक्की साव, शंकर साव, हीरालाल महतो, जादू महतो, दुखन महतो, विशन कुमार, गुड़िया देवी, रंजीत महतो, संतोष साव, फटिक महतो, सूरज महतो, लाली देवी व 17 नामजद सहित अन्य पर केस दर्ज कराया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










