Dhanbad News: रिकवरी एजेंट बता वैन चालक से मांगी रंगदारी, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: रिकवरी एजेंट बता वैन चालक से मांगी रंगदारी, युवक गिरफ्तार

Dhanbad News: जीटी रोड पर देवली के पास हुई घटना, कार जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News: जीटी रोड पर देवली के पास हुई घटना, कार जब्तDhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर गुरुवार को कार पर सवार दो युवकों ने साहेबगंज मोड़ से एक मालवाहक वैन का करीब चार किमी तक पीछा कर देवली के पास रोका. युवकों ने अपने को फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताते हुए वैन चालक फिरोज सिंह से रंगदारी मांगी. वैन पटना से कोलकाता जा रही थी. वैन का पीछा करने के दौरान कई राहगीर व वाहन चालक बाल-बाल बचे. वैन चालक ने रंगदारी मांगने का विरोध किया, तो दोनों तरफ से हंगामा होने लगा. सूचना पर गोविंदपुर पुलिस पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा कार को छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वैन चालक ने बताया कि इससे पहले भी उक्त युवक 500 रुपये वसूल चुके हैं. पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola