Dhanbad News : कर्ज में डूबे युवक ने लगायी फांसी, एक माह पहले हुई थी शादी

Dhanbad News : कर्ज में डूबे युवक ने लगायी फांसी, एक माह पहले हुई थी शादी
Dhanbad News : कतरास बाजार शिक्षक कॉलोनी में गुरुवार की देर रात मनोज साव के पुत्र भोलू साव (25) ने दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. चर्चा है कि कर्ज और जुए की लत से परेशान होकर भोलू ने आत्महत्या की है. बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक की पत्नी घर पर ही थी. पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसके बाद भोलू ने यह कदम उठाया. भोलू टोटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. 18 अप्रैल 2024 को भोलू की शादी बरवाअड्डा के मुर्राडीह गांव में हुई थी. सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद उसके घर में मातम है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




