Dhanbad News: गांव के पास खेत में मिला चौकीदार का शव

Updated at : 28 Feb 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: गांव के पास खेत में मिला चौकीदार का शव

Dhanbad News: टुंडी पुलिस कर रही है घटना की जांच, आज होगा शव का पोस्टमार्टम.

विज्ञापन

Dhanbad News: टुंडी थाना में पदस्थापित चौकीदार रोहित बाउरी (40) का शव गुरुवार की देर शाम दुर्गाडीह के पास खेत में संदेहास्पद स्थिति में मिला. दुर्गाडीह में उसका घर भी है. लोगों ने बताया कि मृतक अत्यधिक मदिरा का सेवन करता था. उसकी मौत कैसी हुई, पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पायेगा. बताया जाता है कि रोहित के पिता सुकू बाउरी पहले चौकीदार था. वर्ष 2009 में पिता के जगह पर उसकी चौकीदार में बहाली हुई थी. इस संबंध में टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि गुरुवार को रात होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका है. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

अधिवक्ता पर अपराधियों ने किया हमला, सिर फूटा

कतरास के अधिवक्ता विजय कुमार पर हमला हुआ है. वह कतरास के एक निजी अस्पताल में भर्ती है. बताया जाता है कि अधिवक्ता जब कोर्ट से अपना काम कर लौट रहे थे, तो घात लगाये अपराधियों ने उन पर तेतुलिया फाटक के पास जान मारने की नीयत से सिर पर पत्थर से हमला कर दिया गया. उसमे उनका सिर फट गया. उसके बाद तत्काल उन्हें निचितपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. धिवक्ता ने आरोप लगाया कि कोयला चोरों ने हमला किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola