Dhanbad news : अपराधियों ने 20 हजार लोगों का पानी रोका, बढ़ी परेशानी

Dhanbad news : अपराधियों ने 20 हजार लोगों का पानी रोका, बढ़ी परेशानी
Dhanbad news : लोदना ओपी क्षेत्र की लोदना कोलियरी के बंद एक नंबर चानक पर रविवार की रात 20-25 हथियारबंद अपराधियों ने चार कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया, फिर मारपीट कर मोबाइल छीन लिये. शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद अपराधियों ने सबमर्सेबल पंप में लगे तांबे का 30 फीट केबल काट लिया. उसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बतायी जा रही है. अपराधियों के जाने के बाद कर्मियों ने इसकी सूचना अपने अधिकारी को दी. केबल कटने से लोदना सहित आसपास के क्षेत्र में पिट वाटर की सप्लाई ठप हो गयी. उससे 20 हजार की आबादी को परेशानी हुई. बंधक बने कर्मियों में राजकिशोर कुर्मी, उमेश प्रसाद, शिवम कुमार, आसित बाउरी शामिल हैं. इस संबंध में लोदना कोलियरी अभियंता अंकित कुमार ने कहा कि केबल कटने से जलापूर्ति में परेशानी हुई है. पिछले 24 घंटे तक पानी मिलने की उम्मीद नहीं है. केबल की व्यवस्था होने के बाद ही कुछ किया जा सकता है. घटना की शिकायत लोदना ओपी में की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










