ePaper

धनबाद में नाबालिग जोड़े ने एक युवक की बेरहमी से कर दी हत्या, जंगल में मवेशी चरा रहा था शख्स

Updated at : 31 Dec 2024 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
जंगल में हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

जंगल में हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी

Dhanbad Crime News: झारखंड के धनबाद में नाबालिग जोड़े ने जंगल में एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

विज्ञापन

Dhanbad Crime News: पूर्वी टुंडी(धनबाद),भागवत-जंगल में नाबालिग जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखने वाले युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी है. युवक का शव नया विश्वाडीह के जंगल की झाड़ियों में मिला है. आरोपी नाबालिगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था. तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी.

जंगल में चरा रहा था मवेशी


पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र का संतोष महतो उर्फ मजनू (पिता-जगदीश महतो) मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे हर रोज की तरह अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर जंगल में मवेशियों को चरा रहा था. इसी क्रम में उसने जंगल में एक नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. सामाजिक डर से उन्होंने संतोष की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी, ताकि इस मामले का खुलासा नहीं हो सके. सिर को इतनी बुरी तरह से पत्थर से कुचला गया है कि उसकी आंखें बाहर आ गयी हैं.

गांव के छोटे बच्चों ने नाबालिगों को भागते देख लिया था


घटना के दौरान मृतक की चीख सुनकर गांव के दो छोटे बच्चे घटनास्थल की ओर दौड़े तो उन्होंने घटनास्थल से नाबालिगों को भागते हुए देखा और पहचान लिया. बच्चों ने घटनास्थल से भागकर इसकी सूचना परिजनों को दी. इसके बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गयी. घटनास्थल से पुलिस ने एक चांदी की चेन, आपत्तिजनक सामान और खून से लथपथ बड़ा सा पत्थर बरामद किया है.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई


थानेदार तारिक वसीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को घटना के दो घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: पलामू में चार दिन के बच्चे की मौत, मां ने अपने पति पर लगाया ये गंभीर आरोप

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola