घर से भाग रहा प्रेमी जोड़ा सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में दोनों पक्षों के परिजन भिड़े

Updated:
विज्ञापन

राजगंज में घर से भाग रहे प्रेमी जोड़े की सड़क हादसे में घायल होने की खबर है. इलाज के लिए अस्पताल लाए जाने पर दोनों पक्षों के परिजन भिड़ गए, जिससे हंगामा मच गया.

विज्ञापन

घर से भागकर जा रहा एक प्रेमी जोड़ा शुक्रवार की रात राजगंज में सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया. वहां दोनों इलाजरत हैं. दोनों गोविंदपुर क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं. दुर्घटना की सूचना के बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. अस्पताल में दोनों के परिजनों के आमने-सामने होने पर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते बहस हाथापाई तक पहुंच गयी. अस्पताल परिसर में हंगामा बढ़ने पर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया. 

दवा लेने के बहाने घर से निकली थी युवती

युवती के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात युवती दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी. काफी देर बाद भी नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और परिचितों से भी उसके बारे में जानकारी ली गयी. इसी दौरान परिजनों को उसके सड़क हादसे में घायल होने और एसएनएमएमसीएच में भर्ती होने की जानकारी मिली. अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि युवती युवक के साथ थी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. युवती के परिजनों ने युवक पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया.


विज्ञापन
Amar Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Amar Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola