Dhanbad News: गोली लगे सीआइएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 02 Mar 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: गोली लगे सीआइएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

Dhanbad News: गोली लगे सीआइएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

Dhanbad News: धनसार सीआइएसएफ कैंप के जवान केएस राव द्वारा शनिवार की रात विश्वकर्मा परियोजना के जे पैच के पास ड्यूटी के दौरान सिर पर खुद गोली मार लिये जाने के बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. उसकी मौत दुर्गापुर मिशन अस्पताल में रविवार को हो गयी. अभी उसका शव मर्चरी में रखा गया है. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया जायेगा. जवान आंध्रप्रदेश के विजयनगरम के कुट्टूर का रहने वाला था. मृतक की दो बेटियां हैं. गौरतलब हो कि केएस राव की ड्यूटी विश्वकर्मा परियोजना केजे पैच में शनिवार की रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक थी. वह रात नौ बजे ड्यूटी के लिए कैंप से निकला था, उसी दौरान अपने सर्विस रिवाल्वर से सिर पर गोली मार ली थी. घटना के बाद रविवार को झरिया पुलिस विश्वकर्मा परियोजना जे पैच पहुंची और मामले की छानबीन की. घटनास्थल से कई तरह के सामान जब्त किये.

झरिया थाना में यूडी केस द

र्जमामले में एरिया छह के सीआइएसएफ के अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने रविवार शाम को झरिया थाना में यूडी केस दर्ज कराया. उन्होंने शिकायत देकर कहा है कि केएस राव नेअपने सर्विस रिवॉल्वर से ड्यूटी के क्रम में गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी. झरिया पुलिस ने शिकायत के आलोक में यूडी केस दर्ज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola