ePaper

Dhanbad News: जयरामपुर में केबल लूट मामले में अज्ञात पर केस

Updated at : 08 Jul 2025 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जयरामपुर में केबल लूट मामले में अज्ञात पर केस

Dhanbad News: प्रबंधन ने दूसरा केबल लगाकर बहाल करायी बिजली

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रबंधन ने दूसरा केबल लगाकर बहाल करायी बिजली Dhanbad News: अलकडीहा ओपी क्षेत्र के जयरामपुर कोलियरी के बंद पांच नंबर पिट में शनिवार की रात 50 फीट केबल काटने के मामले में कोलियरी प्रबंधक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अलकडीहा ओपी में मामला दर्ज किया गया है. प्रबंधन ने सोमवार को दूसरा केबल लगाकर बिजली बहाल करायी. पिछले एक सप्ताह से पंप की खराबी के चलते जयरामपुर क्षेत्र में जलापूर्ति ठप थी. इसी बीच शनिवार की रात अपराधियों ने कर्मी राजकुमार गिरि, अशोक पासवान, शंकर चौधरी व नरेश भुइयां, पंप ऑपरेटर संजय यादव और देवेंद्र महतो को बंधक बना कर लगभग 50 फीट केबल काट लिया. पाइप चोरी का प्रयास किया. इस मामले में ओपी प्रभारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से चोरी की घटनाएं हो रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola