Dhanbad News: बुधन मंडल हत्याकांड के फरार तीन अभियुक्तों के घर चिपका इश्तेहार

Dhanbad News: बुधन मंडल हत्याकांड के फरार तीन अभियुक्तों के घर चिपका इश्तेहार
Dhanbad News: धनसार के बुधन मंडल हत्याकांड के फरार आरोपी अमरेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विनीत पांडेय उर्फ बजरंगी पांडेय व पप्पू सिंह के धनसार अनुग्रह नगर बीएम कॉलोनी आवास पर झरिया पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया. इस कांड के अभियुक्त अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया था. एक अन्य मामले में झरिया पुलिस ने झरिया थाना कांड संख्या- 169 /24 के अभियुक्त कृष्णा उर्फ नेपाली व संटू साव धर्मनगर चौथाई स्थित आवास पर इश्तेहार चिपकाया.
अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार
न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को अलकडीहा ओपी पुलिस ने गुरुवार को थाना कांड संख्या- 30/21 के फरार अभियुक्त दिवाकर मिश्रा व रवि मांझी के घर पर चिपकाया. फरार अभियुक्त दिवाकर मिश्रा, ग्राम टंडा बस्ती मिश्रा टोला, थाना कतरास व रवि मांझी, ग्राम केसीडीह थाना पूर्वी टुंडी के घर इश्तेहार निर्गत किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




