पीएम मोदी के जन्मदिन पर BJYM ने लगाया रक्तदान शिविर, पूर्व सांसद पीएन सिंह समेत युवाओं ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में मौजूद BJYM के सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया, जिसमें कई युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया.
धनबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) धनबाद महानगर की ओर से बाईपास बलियापुर रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्घाटन धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता BJYM धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने की.
शिविर में जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन सह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, BJYM जिलाध्यक्ष सह जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल समेत कई युवाओं ने रक्तदान किया. आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का प्रयास किया गया.
ये भी पढ़ें: धनबाद: युवक से मारपीट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मेमको मोड़ पर 8 लेन सर्विस लेन जाम
सेवा कार्यक्रमों के तहत आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष सह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा कार्यक्रमों के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का संकल्प लिया गया है.
युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने पर जोर
BJYM धनबाद महानगर के जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा महीने भर चलेगा. इसके तहत युवाओं को रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों से जोड़कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
रक्तदान को बताया सामाजिक सेवा का माध्यम
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार की गयी है, जिसमें रक्तदान शिविर को भी प्राथमिकता दी गयी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोगी होता है.
उन्होंने जेपी हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. इस अवसर पर उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों की सेवा करने का संदेश दिया गया.
ये भी पढ़ें: बिजली कामगार यूनियन में शोकसभा के बाद संगठनात्मक बदलाव, इंदु भूषण सिंह बने कार्यकारी महामंत्री
कार्यक्रम में मानस प्रसून, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय, रूपेश सिन्हा, राजाराम दत्ता, नीरज शर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए