बिजली कामगार यूनियन में शोकसभा के बाद संगठनात्मक बदलाव, इंदु भूषण सिंह बने कार्यकारी महामंत्री

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री स्व. राम कृष्णा सिंह की शोक सभा में मौजूद यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन ने प्रदेश महामंत्री स्व. राम कृष्णा सिंह की शोक सभा में नई नियुक्तियों की घोषणा की है. इंदु भूषण सिंह को कार्यकारी महामंत्री बनाया गया है. कार्यक्रम में सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

धनबाद. झारखंड राज्य बिजली कामगार यूनियन के मुख्यालय परिसर बिजली कॉलोनी, धनबाद में शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री स्व. राम कृष्णा सिंह की शोक सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बासुदेव प्रसाद राव ने की. इस दौरान सामूहिक निर्णय के तहत संगठन में तत्काल प्रभाव से नयी जिम्मेदारियां तय की गयीं.

इंदु भूषण सिंह बने कार्यकारी महामंत्री

संगठन की ओर से इंदु भूषण सिंह को कार्यकारी महामंत्री मनोनीत किया गया. वहीं अशोक कुमार सिंह को संगठन मंत्री और संतु मंडल को संगठन उपमंत्री की जिम्मेदारी दी गयी.

ये भी पढ़ें: UPI शुल्क को लेकर झरिया के व्यापारियों में नाराजगी, शून्य एमडीआर व्यवस्था जारी रखने की मांग

यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही.

सैकड़ों सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में नवल किशोर सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अवधेश कुमार, कुमार शिव शंकर, राजीव कुमार चौधरी, एस. विश्वानाथन, रवि कुमार, कुल बहादुर, संतोष कुमार सिंह, कृष्णा कुमार, प्रेम गोप, तापस राय समेत यूनियन के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola