धनबाद: युवक से मारपीट के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, मेमको मोड़ पर 8 लेन सर्विस लेन जाम
धनबाद में ट्रक सवारों द्वारा एक युवक से मारपीट के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने 8 लेन के सर्विस लेन को जाम कर दिया. उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.
धनबाद के मेमको मोड़ के पास मारपीट के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने 8 लेन के सर्विस लेन को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक पर सवार चार-पांच लोगों ने बस्ती के एक युवक के साथ मारपीट की.

ग्रामीणों के अनुसार, बस्ती का युवक ट्रक पर सवार लोगों को धार्मिक स्थल के पास शौच करने से मना कर रहा था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और ट्रक सवार लोगों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी.
8 लेन के सर्विस लेन को किया जाम
मारपीट की सूचना मिलने पर बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों को आता देख ट्रक सवार लोग वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से भाग गये.
ये भी पढ़ें: IIT-ISM में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ, सतत विकास और नवाचार आधारित भविष्य पर मंथन
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 8 लेन के सर्विस लेन को जाम कर दिया और आरोपियों की कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ स्थिति को सामान्य कराने में लगी रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए