शिवराज एवं हिमंता विश्व शर्मा को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Updated at : 18 Jun 2024 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
शिवराज एवं हिमंता विश्व शर्मा को भाजपा नेताओं ने दी बधाई

कहा : संगठन को धारदार बनायेंगे दोनों नेता

विज्ञापन

धनबाद.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड प्रदेश भाजपा का चुनाव प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंता विश्व सरमा को सह प्रभारी बनाए जाने पर धनबाद भाजपा के नेताओं हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. सांसद ढुलू महतो ने कहा कि श्री चौहान एवं श्री शर्मा मंजे हुए नेता हैं. इसका लाभ पार्टी को मिलेगा. विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा चुनाव 2024 के निमित्त शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी एवं हिमंता विश्व शर्मा को सह प्रभारी बनाने उन्हें बधाई दी. कहा कि दोनों के मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान होगा और संगठन निश्चित रूप से नयी बुलंदियों को छूएगा. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि दोनों ही नेताओं को संगठन का लंबा अनुभव है. इसका लाभ पार्टी को मिलेगा. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसे दिग्गज और अनुभवी नेताओं के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे प्रांत में भगवा परचम लहरायेगा. पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के नाम की घोषणा होते ही पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है. जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि दोनों नेताओं का पूरा जीवन राष्ट्रवाद और विकास को समर्पित रहा है. भाजपा नेता चंद्रशेखर मुन्ना, अशोक सिंह, श्रीराम यादव, रामदेव महतो, अशोक सिन्हा, सुखेश कुमार, भृगु नाथ भगत आदि ने दोनों नेताओं को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola