Dhanbad News: बागवानी और पशुपालन से स्वावलंबी बनें : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: बागवानी और पशुपालन से स्वावलंबी बनें : उपायुक्त

Dhanbad News: मध्य विद्यालय नेरो में संध्या चौपाल का आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News: तोपचांची प्रखंड अंतर्गत नेरो पंचायत के मध्य विद्यालय नेरो में सोमवार की शाम उपायुक्त आदित्य रंजन ने संध्या चौपाल का आयोजन किया. चौपाल में गादीडीह, रंगरंगी, डोमनपुर, नीमडीह, अमराडीह, केसरगढ़, मदनपुर, नीमटांड़, खुरडीह के ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान उपायुक्त का स्वागत पारंपरिक झूमर व मांदर की थाप पर गीत व नृत्य से किया गया. उपायुक्त ने गांव की पदयात्रा की. इस दौरान उपायुक्त ने बताया कि सभी स्कूलों में शिक्षक की कमी है, लेकिन मध्य विद्यालय नेरो में ग्रामीण प्राइवेट शिक्षक रखकर बच्चों का पठन पाठन करवा रहे हैं, जो अनुकरणीय है. उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत बागवानी करनी है. ग्रामीणों को पशुपालन एवं मत्स्यपालन की दिशा में सामूहिक रूप से अग्रसर होना है. उपायुक्त ने कहा कि आवास, सड़क, नाली सब कुछ एक समय के बाद टूट जायेगी, लेकिन एक बार स्वावलंबी बन गये तो कई पीढ़ियों का उद्धार हो जायेगा. इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना है. मौके पर बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, सीओ नीलू टुडू, एसआइ कुबेर साव, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola